हाशिम अमला अपने पिता की बीमारी के चलते श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों से हट गए हैं। उनकी जगह रीजा हेड्रिक्स को दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया है।
हेड्रिक्स के पास विश्व कप से पहले खुद को साबित करने का यह आखिरी मौका है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर मोहम्मद मौसाजी ने कहा कि 35 वर्षीय हमला ने छुट्टी मांगी थी, क्योंकि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हैं।
अमला को सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया था। पांच मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम 3-0 से आगे है। हेड्रिक्स ने पहले तीन मैचों में 1, 29 और 4 रन बनाए थे। इसके चलते उन्हें अंतिम दो मैचों से बाहर कर दिया गया था। अब उन्हें एक बार फिर मौका दिया गया है।
उधर, श्रीलंका को अंतिम दो मैचों में कुसल पेररा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी जो हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। चौथा मैच बुधवार को पोर्ट एलिजाबेथ और पांचवां शनिवार को केपटाउटन में खेला जाएगा।