हालांकि सीरीज गंवाने के बाद अमला ने कहा कि द. अफ्रीका की टीम को इस हार से बड़ी सीख मिली है। टीम के प्रदर्शन का स्तर उठाने में यह काफी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम बेहतर तैयारी करेगी और अपनी हार से सीखते हुए कमियों पर काम करेगी। अमला का कहना है कि सीरीज हारने के बाद भी द. अफ्रीका आखिरी वनडे में टीम इंडिया को हराने के लिए बेहतर प्रयास करेगी।
वहीं सेंचुरियन में होने वाले छठे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परख सकती है। सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया एक सुरक्षित जोन में है। ऐसे में कप्तान
विराट कोहली गैर-अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।