दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला का कद समय के साथ विश्व क्रिकेट में बड़ा होता जा रहा है। क्रिक्रेट के किसी भी फॉर्मेट में जब उनका बल्ला चलाता है कोई न कोई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाता है। चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में अमला ने 34 रन बनाते ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
अमला वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 7000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अमला ने यह उपलब्धि करियर के 153वें वनडे की 150वीं पारी में हासिल की। इससे पहले वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 7 हजार रन बनाने का विश्व कीर्तिमान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज था। विराट ने इस आंकड़े को अपनी 161वीं एकदिवसीय पारी में हासिल किया था।
MILESTONE ALERT: Congrats to the Mighty @amlahash on becoming the fastest to reach 7000 runs in ODIs! What a career!#ProteaFire #ENGvSA pic.twitter.com/XafjJbgVYY
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) May 29, 2017
अमला के नाम वनडे में सबसे तेज 2 हजार से लेकर 7 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।