शामिया आरजू हरियाणा के नूंह की रहने वाली हैं। एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर शामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से बीटेक (ऐरोनेटिकल) की डिग्री ली है। पहले उसकी जेट ऐवरवेज में नौकरी लगी थी। फिलहाल वह तीन साल से एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कायर्रत हैं। शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं।
शामिया के पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने अमर उजाला से बताया था कि शादी 20 अगस्त को होगी। परिवार के दस सदस्य 17 अगस्त को दुबई जा रहे हैं। इनमें शामिया, बेटा अकबर अली, पत्नी रहीशा, दामाद अलताफ हुसैन, बेटी बिलकिस, भाई हनीस अहमद, बेटी मुमताज व केशर जहां सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।
लियाकत अली ने बताया कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान के पूर्व सांसद एवं पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और मेरे दादा सगे भाई थे। उनके परिवार फिलहाल पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहते हैं। उनके जरिए ही शामिया का रिश्ता तय हुआ है।
उन्होंने कहा कि बेटी की शादी तो करनी है चाहे इंडिया में हो या फिर पाकिस्तान में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बंटवारे के समय हमारे रिश्तेदारों सहित बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान चले गऐ थे। आज भी उनसे बातें होती रहती हैं।
वैसे अगर यह निकाह हुआ तो हसन अली पहले क्रिकेटर नहीं होंगे, जिनका निकाह किसी भारतीय से होगा। अभिनेत्री रीना रॉय ने क्रिकेटर मोहसिन खान, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बल्लेबाज शोएब मलिक से पहले शादी रचा चुकी हैं।
वहीं अगर हसन अली के करियर की बात की जाए तो 53 वन-डे इंटरनेशनल में 82 विकेट चटका चुके इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने 9 टेस्ट मैच भी खेले हैं। विश्व कप 2019 में फीका प्रदर्शन करने वाले अली चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाक टीम के अहम खिलाड़ी थे।