फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड एकादश के खिलाफ हरियाणा का संघर्ष जारी

Fri, 09 Nov 2012 05:34 PM IST
मोटेरा/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड एकादश के खिलाफ हरियाणा एकादश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए थे। संदीप सिंह 2 और आर धवन 77 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। सन्नी सिंह ने 55 रनों की शानदार पारी खेली। एन सैनी (13), सन्नी सिंह 55, एए खोडा (3) और एस राणा (6) कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इंग्लैंड की ओर से अब तक ब्रेसनेन दो विकेट झटके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड एकादश टीम और हरियाणा के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच में इग्लैंड एकादश टीम की पहली पारी 521 रन सिमट गई। पूरी टीम के आउट होने के बाद भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 408 बना लिए थे और उससे आगे खेलना शुरु किया था। बेल 62 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें सचिन राणा की गेंद पर विकेट कीपर नितिन ने कैच आउट किया। वहीं मैट प्रॉयर (41) जयंत यादव का शिकार बने। ब्रेस्नन तीन रन बनाकर यादव की गेंद पर राहुल दिवान को कैच थमा बैठे।

पटेल ने अर्धशतक लगाते हुए 67 रन की पारी खेली लेकिन यादव की गेंद को समझने में वो नाकाम रहे और चंद्रपाल सैनी को कैच थमा दिया। स्टुअर्ट मीकर को कप्तान अमित मिश्रा ने अपना शिकार बनाया। वहीं मीकर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। अंतिम विकेट ग्राहम अनियंस के रूप में गिरा। हरियाणा की ओर से सबसे सफल गेंदबाज यादव और मिश्रा रहे उन्होंने चार-चार विकेट लिए। वहीं एक विकेट राणा के खाते में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें