फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पिनरों को नहीं झेल सके इंग्लिश बल्लेबाज

Fri, 09 Nov 2012 11:08 PM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कप्तान और लेग स्पिनर अमित मिश्रा और ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने चार-चार विकेट झटक भ्रमणकारी इंग्लैंड इलेवन को दूसरे दिन शुक्रवार को 521 रन के स्कोर पर रोक दिया। इससे टीम इंडिया के रणनीतिकारों में यह संदेश गया कि इंग्लिश बल्लेबाज स्पिन को खेलने में पूरी तरह सहज नहीं हैं।
विज्ञापन


जवाब में हरियाणा के खेल खत्म होने तक 172 रन पर चार विकेट गिर गए थे जबकि वह अब भी 349 रन पीछे था। राहुल देवान 77 रन बनाकर और संदीप सिंह 2 रन बनाकर खेल रहे थे।

इंग्लैंड ने सुबह तीन विकेट पर 408 रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसने 113 रन जोड़कर शेष सात विकेट गंवा दिए। मिश्रा और यादव ने  इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। इंग्लैंड ने पहले दिन केविन पीटरसन (110), कप्तान एलेस्टयर कुक (97) और निक काम्पटन (74) की जोरदार पारियों से बड़ स्कोर बनाया था लेकिन दूसरे दिन उसके बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। नाबाद बल्लेबाजों इयान बेल ने 57 और समित पटेल ने 11 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


बेल अपने खाते में पांच रन का इजाफा कर सचिन राणा का शिकार हुए। बेल ने 99 गेंदों पर 62 रन की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। बेल का विकेट 438 के स्कोर पर गिरा। बेल का विकेट गिरने के बाद पटेल (67)  और मैट प्रायर (41) ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 69 रन जोड़े। यादव ने प्रायर ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। प्रायर ने 36 गेंदों की अपनी तेज तर्रार पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। टिम ब्रेसनेन (03) रन बनाकर यादव का अगला शिकार बन गए।

यादव ने फिर पटेल का विकेट भी झटक लिया। पटेल ने 105 गेंदों पर 67 रन में 13 चौके लगाए। मिश्रा ने स्टुअर्ट मीकर और ग्राहम ओनियंस को आउट कर इंग्लैंड की पारी 521 रन समेट दी। मिश्रा ने 17.2 ओवर में 67 रन देकर चार विकेट और यादव ने 23 ओवर में 110 रन देकर चार विकेट झटके। जवाब में हरियाणा ने ओपन नितिन सैनी (13)का विकेट 28 के स्कोर पर गंवा दिया।

राहुल दीवान (नाबाद 77), सनी सिंह (55) ने दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। पटेल ने सनी सिंह को जोनाथन ट्रोट के हाथों कैच कराया। सनी ने 74 गेंदों की पारी में 11 शानदार चौके लगाए। इंग्लैंड की ओर से ब्रेसनेन ने 47 रन पर दो विकेट, पनेसर ने 32 रन पर एक विकेट और पटेल ने 15 रन पर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें