फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: हर्षल टी-20 क्रिकेट में हिट विकेट होने वाले दूसरे भारतीय, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

Sun, 21 Nov 2021 09:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

हर्षल पटेल टी-20 क्रिकेट में हिट विकेट आउट होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले केएल राहुल हिट विकेट हुए थे। ये दोनों ही खिलाड़ी 18 रन के स्कोर पर आउट हुए। 
 
विज्ञापन
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में हर्षल पटेल ने बल्ले के साथ भी उपयोगी योगदान दिया और 18 रन बनाए। इसके बाद वो हिट विकेट आउट हुए। हर्षल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में हिट विकेट आउट हुए हैं। उनसे पहले लोकेश राहुल हिट विकेट हुए थे। ये दोनों ही खिलाड़ी जब आउट हुए थे को उनका स्कोर 18 रन था। हर्षल के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके खूब मजे लिए। साथ ही उनकी और दीपक चाहर की अच्छी बल्लेबाजी के बाद फैंस ने हार्दिक पांड्या का भी खूब मजाक बनाया। दीपक ने इस मैच में आठ गेंदों में 21 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन


हर्षल ने हिट विकेट होने से पहले 11 गेंद में 18 रन बनाए और उनके आउट होने के बाद दीपक चाहर ने शानदार अंदाज में पारी को खत्म किया। हर्षल के हिट विकेट होने पर कई फैंस ने हार्दिक का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हर्षल नए हार्दिक बन रहे हैं। हालांकि हार्दिक आईपीएल मैच में हिट विकेट हुए थे। 

हर्षल के 18 रन पर आउट होने के बाद एख यूजर ने लिखा कि वो विराट को सम्मान देने के लिए 18 के स्कोर पर जान बूझकर आउट हो गए। विराट का लकी नंबर और जर्सी नंबर 18 है। 
विज्ञापन

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज हर्षल ने खुद का ही विकेट ले लिया। 
कुछ यूजर्स ने लिखा कि हर्षल और दीपक चाहर की अच्छी बल्लेबाजी देखने के बाद हार्दिक पांड्या को चक्कर आ रहे होंगे। उन्होंने हार्दिक को ओवररेटेड ऑलराउंडर भी बताया। 
रोहित के अर्धशतक के बाद हर्षल और दीपक की अच्छी बल्लेबाजी के चलते भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 184 रन बनाए। आखिरी ओवरों में दीपक और हर्षल ने मिलकर 19 गेंद में 39 रन बनाए। इन दोनों की बदौलत भारत एक अच्छा स्कोर बना पाया। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें