फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Cricket: IPL से दो साल के लिए बैन हुआ यह खिलाड़ी बना इंग्लैंड का कप्तान, बटलर की जगह संभालेगा जिम्मा

Mon, 07 Apr 2025 04:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड क्रिकेट ने सोमवार को हैरी ब्रूक को टीम की कमान सौंपी। 26 वर्षीय बल्लेबाज अब टी20 और वनडे की कप्तानी करते नजर आएंगे। उन्हें आईपीएल में दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह जोस बटलर की जगह टीम का नेतृत्व करेंगे। बटलर ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना पद छोड़ दिया था।  इंग्लैंड का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में काफी खराब रहा था और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी। इंग्लैंड ने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए थे जिससे उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: KKR vs LSG Playing 11:  केकेआर-लखनऊ के बीच मैच में नरेन और दिग्वेश के बीच होगा मुकाबला, पंत पर होगी नजरें

आईपीएल से दो साल के लिए प्रतिबंधित हैं ब्रूक
इंग्लैंड क्रिकेट ने सोमवार को हैरी ब्रूक को टीम की कमान सौंपी। 26 वर्षीय बल्लेबाज अब टी20 और वनडे की कप्तानी करते नजर आएंगे। उन्हें आईपीएल में दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया। यह लगातार दूसरा सत्र है जब ब्रूक ने आईपीएल के लिए खुद को अनुपलब्ध रखा है।

नए नियम के कारण लगा ब्रूक पर प्रतिबंध
बीसीसीआई के पिछले साल टीमों के साथ साझा किए गए दस्तावेज के अनुसार, 'कोई भी (विदेशी) खिलाड़ी जो नीलामी के लिए पंजीकरण करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सत्र की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध घोषित करता है तो उसे दो सत्र के लिए आईपीएल और आईपीएल नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।'
विज्ञापन

ब्रूक ने जताई खुशी
ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए 26 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.00 की औसत से 816 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 110 रहा है। वहीं, 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 798 रन बनाए। वह 2022 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। सफेद गेंद प्रारूप की कप्तानी मिलने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा- इंग्लैंड की सफेद गेंद की टीम का कप्तान बनना वाकई सम्मान की बात है। जब मैं बच्चा था और व्हार्फडेल के बर्ले में क्रिकेट खेलता था, तब से मैं यॉर्कशायर का प्रतिनिधित्व करने, इंग्लैंड के लिए खेलने और शायद एक दिन टीम का नेतृत्व करने का सपना देखता था। अब मुझे वह मौका मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

ये भी पढ़ें: MI vs RCB: 'आराम से प्लीज...फिर से चोटिल मत कर देना', पोलार्ड ने बुमराह को गोद में उठाया तो मुंबई के फैंस डरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें