फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: कोलकाता में धुंध के कारण वरुण के खिलाफ बल्लेबाजों को करना पड़ा संघर्ष? हैरी ब्रूक ने दिया बयान

Fri, 24 Jan 2025 10:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

कोलकाता में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और कप्तान जोस बटलर को छोड़कर अन्य सभी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सके थे। वरुण ने पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड पर भारत की सात विकेट की शानदार जीत में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के उपकप्तान हैरी ब्रूक का मानना है कि ईडेन गार्डेंस पर भारत के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान कोलकाता में शाम के समय धुंध के कारण वरुण चक्रवर्ती सहित स्पिनरों का सामना करने में दिक्कतें हुई। ब्रूक को उम्मीद है कि चेन्नई की हवा सफेद कूकाबुरा गेंद को देखने के लिए अपेक्षाकृत साफ होगी। मालूम हो कि कोलकाता में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और कप्तान जोस बटलर को छोड़कर अन्य सभी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सके थे। 
विज्ञापन

वरुण ने किया था प्रभावित 
वरुण ने पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड पर भारत की सात विकेट की शानदार जीत में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन और ब्रूक को आउट किया था। ब्रूक ने कुछ सत्र पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से वरुण की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेलते हुए शतक बनाया था।

ब्रूक ने कहा, वरुण काफी अच्छा गेंदबाज है, लेकिन उस रात धुंध के कारण उसे खेलना काफी मुश्किल था। उम्मीद है कि चेन्नई में हवा थोड़ी साफ होगी और हम गेंद को थोड़ा आसानी से देख पाएंगे। टी20 क्रिकेट में स्पिन का सामना करना शायद खेल में सबसे मुश्किल काम है, विशेषकर इसलिए क्योंकि मैं हमेशा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो जाता हूं।
विज्ञापन

स्पिन का सामना करने के लिए तरीका तैयार कर रहे हैं ब्रूक 
ब्रूक ने कहा कि वह स्पिन का मुकाबला करने के लिए अपना खुद का तरीका तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, शायद मुझे थोड़ा संयम बरतना होगा लेकिन हम देखेंगे। मुझे लगता है कि मेरे पास एक तरीका है। बस इसे लगातार और अधिक बार करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं मध्य क्रम में आता हूं इसलिए मैं जिन शुरुआती कुछ गेंदों का सामना करता हूं वे आम तौर पर ऑफ स्पिन होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें