फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत के शतक से भारत ने जीती सीरीज

Wed, 10 Apr 2013 07:10 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को दूसरे वनडे में 46 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन


कप्तान हरमनप्रीत कौर (103) के शतक और उनकी पूनम राउत (80) के साथ तीसरे विकेट के लिए 109 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यह जीत हासिल की है।

भारत ने छह विकेट पर 256 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बांग्लादेश की टीम नौ विकेट पर 210 रन ही बना सकी। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश से तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी।
विज्ञापन


भारतीय कप्तान ने 100 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। पूनम राउत ने 104 गेंदों पर 80 रन में नौ चौके उड़ाए। हरमनप्रीत 48वें ओवर में जब आउट हुई तो भारत का स्कोर 238 रन था।
विज्ञापन


ओपनर तिरूष कामिनि ने 32 गेंदों में 18 रन, स्मृति मंधाना ने 35 गेंदों में 25 रन और स्वागतिका रथ ने आठ गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से जहांआरा आलम ने 38 रन पर दो विकेट और कप्तान सलमा खातून ने 48 रन पर दो विकेट लिए बांग्लादेश के शीर्ष क्रम ने भारत के मजबूत स्कोर का दिलेरी से पीछा किया।

एक समय 35वें ओवर तक उसने तीन विकेट पर 142 रन बना लिए थे। इसके बाद अचानक बांग्लादेश की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

शुकतारा रहमान ने 10 और फ्रजाना हक ने 26 रन बनाए। रूमाना अहमद ने 94 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली।

लता मंडल ने 51 गेंदों में 28 रन और कप्तान सलमा खातून ने 39 गेंदों में 35 रन बनाए। भारतीय स्पिनर एकता बिष्ट ने 34 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें