फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत की पारी में उड़े बांग्लादेशी

Tue, 09 Apr 2013 12:55 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बांग्लादेश का सफाया करने के बाद भारतीय महिला टीम ने वन-डे सीरीज में शानदार आगाज करते हुए पहला वन-डे पांच विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

कप्तान सलमा खातून ने 82 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से सर्वाधिक 75 जबकि लता मंडल ने 39 और रुमाना अहमद ने 38 रन बनाए।

जवाब में हालांकि भारत की शुरुआत खराब रही और पूनम राउत बिना खाता खोले आउट हो गईं लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 63 और विकेटकीपर अनाघा देशपांडे ने 47 रन की पारी खेल टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन


भारत की ओर से एकता बिष्ट ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें