फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज गंवाने के बाद बोलीं हरमनप्रीत- हार से निराश नहीं, हमने सीखे सबक

Fri, 08 Feb 2019 10:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
harmanpreet kaur
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड टीम टी-20 सीरीज में जीत की हकदार थी, लेकिन यह भी कहा कि उनकी युवा टीम ने इस हार से उपयोगी सबक सीखे हैं। 

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी20 में चार विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की विजयी बढत बना ली। तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा जो औपचारिकता का ही होगा। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि न्यूजीलैंड ने हमसे बेहतर खेला और जीते। मैं सीरीज हारने से निराश नहीं हूं। हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने आये थे और हमने खेला।' 

उसने कहा, 'हमने श्रृंखला भले ही नहीं जीती लेकिन बहुत कुछ सीखा। हमारे पास युवा टीम है और बहुत कम खिलाड़ी 30 से अधिक मैच खेले हैं। अधिकांश खिलाड़ियों ने दस से कम टी-20 खेले हैं लिहाजा हमने काफी कुछ सीखा।' 
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने कहा, 'हम टीम तैयार कर रहे हैं । आज भले ही दिक्कतें हैं लेकिन भविष्य में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे जब इन खिलाड़ियों को अनुभव हो जाएगा।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें