भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर चाहती हैं कि उनकी बायोपिक में दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिका निभाए। हरमनप्रीत ने एक इंटरव्यू में कहा, 'दीपिका पादुकोण अच्छी एक्टर हैं। मेरी बायोपिक के लिए वो उपयुक्त विकल्प हैं। वो स्क्रीन पर मेरे करैक्टर के साथ न्याय कर पाएंगी।'
यह पूछने पर कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी किस चीज की तैयारियों में जुटी है तो हरमनप्रीत ने कहा, 'अभी हमारा पूरा ध्यान अगला विश्व कप जीतने पर लगा है। इसके अलावा ऐसी बहुत सी चीजे हैं, जो मैं हासिल करना चाहती हूं।'
वैसे हरमनप्रीत ने ये भी बताया कि मौजूदा समय में उन्होंने बॉलीवुड के कौनसे मेल एक्टर्स पसंद हैं। यह पूछने पर कि कौनसे आपके पसंदीदा एक्टर्स है तो कौर ने तुरंत जवाब दिया वरुण धवन और रणवीर सिंह।