फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या है हरमनप्रीत का सहवाग, विराट से स्पेशल कनेक्शन

Fri, 21 Jul 2017 04:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
विज्ञापन
भारतीय टीम की मध्यक्रम की महिला बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर उस समय सुर्खियों का केंद्र बनी जब गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 171 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत की पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया और दूसरी बार आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। अब 23 जुलाई को भारतीय टीम लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड का सामना करेगी।
विज्ञापन


बहरहाल, हरमनप्रीत कौर का भारतीय पुरुष टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग, मौजूदा कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान एबी डीविलियर्स से स्पेशल कनेक्शन हैं। दरअसल, हरमनप्रीत पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग और विराट कोहली की बड़ी फैन हैं। 

हरमनप्रीत कौर की बहन ने खोला राज

हरमनप्रीत कौर - फोटो : twitter
इसके अलावा हरमनप्रीत कौर की बहन हेमजीत ने एक राज भी खोल दिया। हेमजीत ने कहा, 'वो (हरमनप्रीत) वीरेंदर सहवाग जैसे बल्लेबाजी करती हैं और उसके अंदर विराट कोहली जैसी आक्रामकता है।' हेमजीत ने आगे कहा, 'हरमन हमेशा सकारात्मक रहती है। 

वो मैदान के अंदर विराट कोहली जैसी आक्रामक और उसके बाहर काफी शांत रहती है। वो वीरेंदर सहवाग की बड़ी फैन है और उनके जैसे ही बल्लेबाजी करना चाहती हैं।' बकौल हेमजीत, 'अगर यह मैच बारिश से प्रभावित नहीं होता तो, वह शायद दोहरा शतक भी लगा सकती थी और विपक्षी टीम के लिए और मुश्किल खड़ी कर सकती थी।'
 
विज्ञापन

कौर - फोटो : youtube
इसके अलावा हरमनप्रीत का दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान एबी डीविलियर्स से भी खास कनेक्शन हैं। दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज का जर्सी नंबर 17 है और एबी डीविलियर्स भी 17 नंबर की जर्सी पहनते हैं। इसके कारण हरमनप्रीत को उनके फैंस लेडी डीविलियर्स बुलाते हैं। 

हरमनप्रीत के पिता खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन परिस्थितियों अनुकूल नहीं होने के चलते वो अपना सपना पूरा नहीं कर सके। मगर उनकी बेटी ने विस्फोटक पारी के दम पर भारत को फाइनल में पहुंचाया तो पिता ने कहा 'मेरा ख्वाब पूरा हो गया।' हरमनप्रीत के बारे में मजेदार खबर ये है कि जब उनका जन्म हुआ तब उन्हें एक शर्ट पहनाई गई थी, जिसके ऊपर गुड बेटिंग प्रिंट था। परिवार का मानना है कि शायद उस शर्ट ने ही हरमन को यहां तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें