फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harmanpreet Kaur: अपने जीवन की पहली कमाई पाकर भावुक हो गईं थीं हरमनप्रीत, पिता को सौंपा था चेक; सुनाई दास्तां

Sat, 15 Nov 2025 03:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरमनप्रीत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत के दौर में खिलाड़ियों को एक टूर के लिए एक लाख रुपये फीस मिलती थी और टीडीएस कटने के बाद यह राशि करीब 90,000 रुपये रह जाती थी। उन्होंने कहा, 'यह मेरी पहली कमाई थी, इसलिए मुझे लगा जैसे मैं दुनिया की सबसे अमीर इंसान हूं।'
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की कप्तान और हाल ही में विश्व कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर ने अपनी पहली कमाई को याद करते हुए भावुक होकर कहा कि उस समय उन्हें लगा था जैसे वह दुनिया की सबसे अमीर इंसान हैं। पीटीआई मुख्यालय में अपनी क्रिकेट यात्रा पर बातचीत करते हुए हरमनप्रीत की आंखें उस पल को याद कर नम हो गईं।
विज्ञापन

90 हजार थी पहली कमाई
हरमनप्रीत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत के दौर में खिलाड़ियों को एक टूर के लिए एक लाख रुपये फीस मिलती थी और टीडीएस कटने के बाद यह राशि करीब 90,000 रुपये रह जाती थी। उन्होंने कहा, 'यह मेरी पहली कमाई थी, इसलिए मुझे लगा जैसे मैं दुनिया की सबसे अमीर इंसान हूं।' उन्होंने बताया कि 2009 में वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू और 2014 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम में जगह बनाना उनके करियर के अहम पड़ाव रहे। इंग्लैंड के खिलाफ आठ नए खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम द्वारा छह विकेट से हासिल जीत को वह आज भी यादगार मानती हैं।
विज्ञापन

पिता को सौंपी पहली कमाई
पंजाब के मोगा की इस धाकड़ बल्लेबाज ने कहा कि अपनी पहली कमाई का चेक उन्होंने अपने पिता हरमंदर सिंह भुल्लर को सौंप दिया था, जो स्थानीय अदालत में क्लर्क और खेल प्रेमी रहे हैं। हरमनप्रीत ने कहा, 'मेरे पिता ही हमेशा मुझमें निवेश करते रहे थे। पहली बार मुझे लगा कि मैं उन्हें कुछ वापस दे पा रही हूं। चाहे रकम बड़ी हो या छोटी, वह उससे कहीं ज्यादा उसके हकदार थे।'

हरमनप्रीत ने यह भी बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें क्रिकेट के लिए प्रेरित किया और उनके लिए ‘अच्छी बल्लेबाजी’ लिखी एक शर्ट भी खरीदी थी, जो उस समय उनके लिए थोड़ी बड़ी थी, लेकिन उत्साह का स्रोत बनी रही। विश्व कप जीतने वाले कप्तान के रूप में हरमनप्रीत का मानना है कि उनकी यात्रा कई उतार-चढ़ावों के बावजूद सीख और प्रेरणा से भरी रही है, जिसमें उनकी पहली कमाई का पल आज भी दिल में खास जगह रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें