फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup: हरमनप्रीत ने इन पर फोड़ा दक्षिण अफ्रीका से हार का ठीकरा, बोलीं- जिम्मेदारी ही नहीं उठाई

Fri, 10 Oct 2025 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

हरमनप्रीत ने ऋचा की तारीफ करते हुए कहा, 'वह हमारे लिए बेहतरीन रही हैं। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह तारीफ के काबिल है। वह बड़े स्कोर बना सकती हैं और उम्मीद है कि वह ऐसे ही जारी रखेंगी।'
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के शीर्ष क्रम (टॉप ऑर्डर) को कठोर शब्दों में लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी नहीं ली और इसी कारण टीम को जीत से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, 'हमने टॉप ऑर्डर के रूप में जिम्मेदारी नहीं ली। हमें चीजें बदलनी होंगी और अच्छे स्कोर बनाने होंगे। टूर्नामेंट लंबा है, इसलिए सकारात्मक रहना होगा। यह कठिन मैच था, लेकिन इससे बहुत कुछ सीखने को मिला।'
Trending Videos

ऋचा घोष की विस्फोटक पारी भी बेकार गई
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने टीम को संभाला। उन्होंने 77 गेंदों में 94 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल थे। उनकी यह पारी भारत को 251 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम रही।

हरमनप्रीत ने ऋचा की तारीफ करते हुए कहा, 'वह हमारे लिए बेहतरीन रही हैं। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह तारीफ के काबिल है। वह बड़े स्कोर बना सकती हैं और उम्मीद है कि वह ऐसे ही जारी रखेंगी।'

दक्षिण अफ्रीका की शानदार वापसी
दक्षिण अफ्रीका की ओर से नादीन डी क्लर्क ने 54 गेंदों में 84 रन नाबाद की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने एल वोल्वार्ड्ट (70) और क्लोए ट्रायन (39 नाबाद) के साथ मिलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। डी क्लर्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। डी क्लर्क ने मैच के बाद कहा, 'भारत को उनके घर में हराना सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमने खेल को गहराई तक ले जाकर जीत हासिल की। हम जानते थे कि अगर मैच को लंबा ले जाएं तो जीत सकते हैं।'

वोल्वार्ड्ट बोलीं- ऐसा कुछ कभी नहीं देखा
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ड्ट ने मैच के बाद कहा, 'मैंने अपने करियर में ऐसा कुछ नहीं देखा। डी क्लर्क की पारी बेहद खास थी। हमें थोड़ी मुश्किल में थे, लेकिन उन्होंने हमें संभाल लिया।' उन्होंने आगे कहा कि टीम ने अपने पहले मैच से सीख ली थी और इस बार शांत दिमाग से खेला।
विज्ञापन

अंक तालिका में तीसरे स्थान पर भारत
इस हार के साथ भारत को टूर्नामेंट में पहली हार मिली है। अब टीम को अगले मुकाबलों में बेहतर बल्लेबाजr और सामूहिक प्रदर्शन की जरूरत होगी। कप्तान हरमनप्रीत ने साफ कहा कि टीम को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा और गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना होगा। भारत इस हार के साथ अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर है। भारत का अगला मैच 12 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें