फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरनोवाज ने जीता महिला टी-20 चैलेंज का खिताब, फाइनल में वेलोसिटी को 4 विकेट से हराया

Sat, 11 May 2019 11:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर (51 रन, 37 गेंद, 4 चौके और 3 छक्के) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सुपरनोवाज ने शनिवार को फाइनल में वेलोसिटी को 4 विकेट से हराकर महिला टी-20 चैलेंज का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेलोसिटी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जवाब में सुपरनोवाज ने 6 विकेट खोकर यह खिताबी मुकाबला अपने  नाम किया। सुपरनोवाज की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अहम भूमिका निभाई। उन्हें शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। हरमनप्रीत के अलावा सुपरनोवाज के लिए प्रिया पूनिया (29) और जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 22 रन का योगदान दिया।

इससे पहले वेलोसिटी की शुरुआत खराब हुई। टीम के स्कोर में एक भी रन नहीं जुड़ा था कि हेले मैथ्यूज पवेलियन लौट गईं। एक रन के कुल स्कोर पर डेनियल वॉट भी बिना खाता खोले अनुजा पाटिल की गेंद पर आउट हो गईं। एक समय वेलोसिटी के 5 विकेट महज 37 रन के स्कोर पर गिर गए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद एमेलिया केर और सुषमा वर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। केर ने 4 चौके की मदद से 38 गेंद पर 36 रन बनाए। सुषमा ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 गेंद पर नाबाद 40 रन की पारी खेली। सुपरनोवाज के लिए लिया ने 2, अनुजा पाटिल, राधा यादव, सोफी डिवाइन, नताली स्कीवर, पूनम यादव ने 1-1 विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें