फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWC17 Final : बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचकर भी दूर रह गईं हरमनप्रीत

Mon, 24 Jul 2017 12:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया की शेरनी बन चुकी स्टार महिला बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर फाइनल में बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गईं। कौर 2017 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सकी। वो इस मामले में दूसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


'सिक्सर क्वीन' के नाम से मशहूर कौर ने फाइनल मुकाबले में खेली 51 रनों की अपनी पारी में दो छक्के जड़े। इसे मिलाकर उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 11 छक्के लगाए और वो लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहीं।  

टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली ने लगाए हैं। उन्होंने 12 छक्के जड़े हैं। चूकि दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, ऐसे में हरमनप्रीत के पास इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का शानदार मौका था। हरमनप्रीत को सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए 4 छक्कों की जरुरत थी। 
विज्ञापन


उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 171 रन की पारी खेली थी, जिसमें 20 चौके और 7 छक्के शामिल थे। हरमनप्रीत की इस पारी को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि वो फाइनल में इस रिकॉर्ड को तोड़ लेंगी। मगर ऐसा नहीं हुआ और अर्धशतक बनाने के बाद हरमनप्रीत पवेलियन लौटी। इससे पहले हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट में 9 छक्के जड़े थे और वो न्यूजीलैंड की सोफी डेविन के साथ संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर थीं। 

ऐसे में उनके अभी तक के उम्‍दा प्रदर्शन को देखते हुए टीम के फाइनल में पहुंचने पर इस बात की संभावनाएं प्रबल थीं कि हरमनप्रीत सर्वाधिक सिक्‍सर लगाने का रिकॉर्ड बना लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें