फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: हरमनप्रीत कौर बोलीं- भारत के पास विकल्पों की कमी नहीं, घरेलू विश्व कप में जीत को लेकर आत्मविश्वास

Tue, 30 Sep 2025 09:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

हरमनप्रीत ने कहा कि यह नतीजा और तीसरे वनडे में 413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की मजबूत स्थिति ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ाया है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का कहना है कि उनकी टीम इस बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका मानना है कि यह आत्मविश्वास सिर्फ घरेलू परिस्थितियों के कारण नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय में टीम के लगातार बेहतर प्रदर्शन से आया है।

ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत से बढ़ा मनोबल

विज्ञापन

विश्व कप से ठीक पहले भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में हराकर इतिहास रच दिया। यह जीत 2007 के बाद पहली बार आई थी। हरमनप्रीत ने कहा कि यह नतीजा और तीसरे वनडे में 413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की मजबूत स्थिति ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ाया है।

टीम में हर विभाग में विकल्प मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरमनप्रीत ने कहा, 'हमारे लिए इस बार जीतने का मौका काफी ज्यादा है। मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं कह रही कि हमें घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा, बल्कि इसलिए कि हमारी टीम ने हाल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हमारे पास विकल्पों की कमी नहीं है और हमने हर क्षेत्र में सुधार किया है।' उन्होंने कहा कि टीम का फोकस अभियान की अच्छी शुरुआत पर है। हरमनप्रीत ने कहा, 'यह हमारे लिए एक रोमांचक क्षण है और हम सब चाहते हैं कि सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें।'

कप्तानी का नया अनुभव

विज्ञापन

यह हरमनप्रीत का पांचवां विश्व कप होगा, लेकिन पहली बार वह वनडे विश्व कप में टीम की कप्तानी करेंगी। उन्होंने इस मौके को बचपन का सपना सच होने जैसा बताया। हरमनप्रीत ने कहा,
'मैं इतने वर्षों से कप्तानी कर रही हूं, खासकर टी20 विश्व कप में। लेकिन वनडे विश्व कप में पहली बार भारत का नेतृत्व करना मेरे लिए खास है। मैं और मेरी टीम इस विश्व कप को जीतने के लिए 100 प्रतिशत देने को तैयार हैं।'

50 ओवर फॉर्मेट पर खास ध्यान
हरमनप्रीत ने बताया कि पिछले टी20 विश्व कप के बाद से टीम ने 50 ओवर के फॉर्मेट पर ज्यादा फोकस किया है। इस दौरान भारत ने कई बार 300 से अधिक रन बनाकर जीत दर्ज की, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा, 'हमने पिछले कुछ समय में ज्यादा एकदिवसीय मैच खेले हैं और अधिक जीत हासिल की हैं। कई बार हमने 300+ स्कोर बनाया है। ये सभी सकारात्मक संकेत हमें आत्मविश्वास देंगे कि हम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें