फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने अपने इस लकी चार्म को पहनकर कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की

Mon, 18 Sep 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया पहला वन-डे काफी एंटरटेनिंग रहा। मेजबान टीम ने वर्षाबाधित मैच में कंगारू टीम को 26 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल ने मेजबान टीम की शुरुआत बिगाड़ते हुए महज 11 रन के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली और मनीष पांडे को पवेलियन भेज दिया।

जल्द ही टीम इंडिया का स्कोर 87 रन पर पांच विकेट हो गया। इसके बाद हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी ने टीम इंडिया को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की। बड़ौदा के पांड्या ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने एडम जम्पा की गेंद पर 5 लंबे-लंबे छक्के जड़े। पांड्या ने सिर्फ 66 गेंदों में 5 चौके व 5 छक्को की मदद से 83 रन बनाए। इसकी मदद से टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो ये है हार्दिक पांड्या का लकी चार्म

हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
मजेदार बात ये है कि हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी करते समय आईपीएल की टीम मुंबई इंडियन्स के ग्लव्स पहने देखा गया। ऐसा कहा जा रहा है कि हार्दिक के लिए ये ग्लव्स बहुत लकी हैं। बता दें कि इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी पांड्या को टीम इंडिया की जर्सी में मुंबई इंडियन्स के ग्लव्स पहने हुए देखा गया। क्लब ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पांड्या का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इसमें आईपीएल की अपनी अलग तरह की जीत है। 

पांड्या के मुंबई इंडियन्स के ग्लव्स पहनने के बाद ट्विटर यूजर्स एक्टिव हो गए और उन्होंने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। आइए नजर डालते हैं:

Pandya wearing @mipaltan gloves. Dhoni back in Chepauk. Both playing for @BCCI. Unity in diversity. @IPL for the win. 🦁#INDvAUS— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 17, 2017


(पांड्या ने मुंबई इंडियन्स के ग्लव्स पहने, धोनी की चेपॉक में वापसी, दोनों टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं, अनेकता में एकता, आईपीएल की जीत)

Rdik Pandya does justice to MI slogan :

"Dil se Indian,Mumbai Indian"

While playin 4 India,Bats with MI batting gloves.#INDvAUS #AUSvIND— Tabrez Shaikh (@its_tabrez_4u) September 17, 2017


Indians are enjoying hardik's inning, but only MI Fans know the secret behind it 😉😉😉 #INDvAUS #MIGloves @mipaltan pic.twitter.com/ToKguP93Gb— Keyur Mestry (@KeyurMestry) September 17, 2017


(भारतीय फैंस इस समय हार्दिक की पारी का आनंद उठा रहे हैं, लेकिन सिर्फ मुंबई इंडियन्स के फैंस इसका राज जानते हैं)

#INDvAUS I m confused is their a magic in kungfu Pandya or in MI gloves or in Caribbean hair style...😌😌🤔— Manish tulsani (@tulsani_manish) September 17, 2017


(मैं इसे लेकर कंफ्यूज हूं कि कुंगफू पांड्या में जादू है या फिर उनके मुंबई इंडियन्स ग्लव्स में या फिर कैरीबियाई हेयर स्टाइल में)

Why Hardik Pandya is wearing Mumbai Indians Gloves😀😎 #VIRUPANTI— Santosh (@Santosh19121993) September 17, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें