फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को अपनी टीम में चाहते हैं हार्दिक पांड्या, बोले- लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाएगा

Fri, 06 May 2022 05:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुजरात की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में टीम के कप्तान हार्दिक ने मजाक-मजाक में मुंबई के एक खिलाड़ी का नाम बताया जिन्हें वह अगले साल अपने साथ खेलते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
हार्दिक मुंबई से सात सीजन खेले - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में एक टीम जिसने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया, वह है हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस टीम। यह टीम फिलहाल 10 मैचों में से आठ मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। गुजरात के 16 अंक हैं। कई मुश्किल परिस्थितियों से निकलते हुए टीम ने जीत हासिल की और सभी को प्रभावित किया। 
विज्ञापन


गुजरात ने इस सीजन अब तक पांच मैच आखिरी ओवर में जीते, जो इससे पहले सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही कर सकी थी। इसके अलावा कप्तान हार्दिक की भी जमकर तारीफ हुई है। शुरुआती कुछ मैचों में तो हार्दिक ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

अब गुजरात की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में हार्दिक ने मजाक-मजाक में मुंबई के एक खिलाड़ी का नाम बताया जिन्हें वह अगले साल अपनी टीम में देखना चाहते हैं। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मुंबई के धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड हैं। पांड्या ने अपने करीबी दोस्त और मुंबई इंडियंस के पूर्व साथी कीरोन पोलार्ड की तारीफ भी की।

हार्दिक पांड्या ने इस वीडियो में मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि ऐसा कभी नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा- मैं चाहता हूं कि पोली (पोलार्ड) के लिए आज (शुक्रवार) के मैच में सबसे अच्छा दिन हो, लेकिन मैच हम जीतें। मैंने कुछ दिन पहले उनका हाल जानने के लिए एक मैसेज भी किया था। मैंने कहा कि हम आपको यहां मिस कर रहे हैं। 

हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड (यह तस्वीर तब की है जब हार्दिक मुंबई की टीम में थे। )

हार्दिक ने कहा- इसके बाद मजाक में मैंने उनसे कहा- क्या पता आप अगले साल हमारी टीम में आ जाएं। यह मेरी इच्छा है, लेकिन मुझे पता है कि ऐसा कभी होने वाला नहीं है। हार्दिक और पोलार्ड एक ही टीम में कुल सात साल खेले। 2015 में हार्दिक ने डेब्यू किया था और 2021 तक दोनों मुंबई टीम से खेले। इस साल मुंबई ने हार्दिक को रिलीज किया था। इसके बाद वह गुजरात टीम के कप्तान बनाए गए।
विज्ञापन

हार्दिक ने आईपीएल में कुल 101 मैच में 29.26 की औसत और 149.62 के स्ट्राइक रेट से 1785 रन बनाए हैं। इसमें सात अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 46 विकेट भी लिए हैं। इस सीजन वह अब तक नौ मैचों में 309 रन बना चुके हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है। 

वहीं, इस सीजन पोलार्ड का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। वह इस सीजन नौ मैचों में 125 रन ही बना सके हैं। ओवरऑल 187 आईपीएल मैचों में पोलार्ड के नाम 3393 रन हैं। इसमें 16 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका औसत 29.00 का और स्ट्राइक रेट 148.43 का रहा। पोलार्ड आईपीएल में 68 विकेट भी ले चुके हैं। हाल ही में पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।


पोलार्ड और हार्दिक पांड्या 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें