फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: फाइनल में पहुंचने पर हार्दिक पांड्या ने बेटे के साथ शेयर किया फोटो, अपने खिलाड़ियों की तारीफ में कही ये बात

Wed, 25 May 2022 06:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हार्दिक ने कहा कि राशिद ने अब तक पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, गुजरात को कम से कम चार मैच जिता चुके डेविड मिलर की भी हार्दिक ने तारीफ की। हार्दिक ने कहा-मुझे मिलर पर गर्व है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंच चुकी है। डेविड मिलर ने शानदार पारी खेलते हुए 20वें ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर जीत दिलाई। इस तरह गुजरात इस सीजन फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। गुजरात को अपने पहले ही सीजन में फाइनल में पहुंचाने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद खुश दिखे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- आईपीएल फाइनल में पहुंचने का एहसास।
विज्ञापन


इस सीजन खुद कप्तान हार्दिक भी शानदार फॉर्म में दिखे हैं। क्वालिफायर-1 में भी उन्होंने 27 गेंदों पर 40 रन की नाबाद पारी खेली। इस सीजन हार्दिक अब तक 15 मैचों में 453 रन बना चुके हैं। इसके अलावा वह सात विकेट भी ले चुके हैं। क्वालिफायर-1 जीतने के बाद हार्दिक ने कहा- मैंने अपने जीवन में चीजों को संतुलित करना शुरू कर दिया है। यह पिछले कुछ वर्षों से निरंतर प्रयास रहा है।
 
 

हार्दिक ने कहा- अंत में मेरा परिवार, मेरा बेटा, मेरी पत्नी और मेरे भाई ने भी मेरी सफलता में एक बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने मुझे जीवन में तटस्थ रहने की अनुमति दी। मैं घर पहुंचने और परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए उत्सुक रहता हूं। इसने मुझे एक बेहतर क्रिकेटर भी बनाया है। पांड्या ने कहा कि उनकी टीम फाइनल में पहुंच चुकी है, इसे स्वीकार करने में कुछ समय लगेगा।

ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर हार्दिक ने कहा- टीम में मौजूद सभी 23 खिलाड़ी अलग-अलग किरदार वाले हैं। सभी का अंदाज अलग है और वह टीम को अपने अलग-अलग प्रतिभाओं से मैच जिताते हैं। मैं मिलर से भी कह रहा था कि अगर आपके आस-पास अच्छे लोग हैं, तो आपके आसपास के परिणाम भी सकारात्मक होते हैं। हमारी भी यही कहानी रही है। हमारे पास जिस तरह के खिलाड़ी हैं, सही मायने में वह वास्तविकता में विश्वास रखने वाले लोग हैं।
विज्ञापन

हार्दिक ने कहा- मैं देखता हूं कि जो खिलाड़ी मैच नहीं खेल रहे हैं और डगआउट में मौजूद हैं, वह भी कोशिश कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि वे अच्छा प्रदर्शन करें। यह एक शानदार एहसास है और यही कारण है कि हम फाइनल में पहुंचे हैं। इससे यह दिखता है कि हम इस खेल का सम्मान कर रहे हैं। हार्दिक ने साथ ही उपकप्ता राशिद खान की भी तारीफ की। 

हार्दिक ने कहा कि राशिद ने अब तक पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, गुजरात को कम से कम चार मैच जिता चुके डेविड मिलर की भी हार्दिक ने तारीफ की। हार्दिक ने कहा-मुझे मिलर पर गर्व है। जिस तरह से हमने खेला है। जहां भी टीम को मेरी जरूरत होती है, मैं वहां खेलता हूं। मैंने अभी तक यह डिमांड नहीं किया कि मुझे उस खास पोजिशन पर बैटिंग करने दो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें