नए साल में सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई करने वाले हार्दिक पांड्या अब मुंबई लौट चुके हैं। सगाई के बाद पहली बार हार्दिक को नताशा के परिवार के साथ देखा गया। हार्दिक, नताशा अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे। इस दौरान कैमरे के सामने पूरी फैमिली पोज देती नजर आई।