श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद सीरीज के तीसरे टेस्ट में 96 गेंद में 108 रन की धुंआधार पारी खेलकर करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले हार्दिक पांड्या अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता हिमांशु पांड्या को दिया है। हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।
So glad to see his face lit up like that❤ so yes this is the guy who should get all the happiness in life and deserves all the credit, my dad. He was the one who left everything what he had for me and @krunalpandya_official and which takes a lot of courage to do. Only for our careers and I can't thank him enough for all he has done. So that's a small surprise for him which made me cry ❤ family is life and special mention to my brother @vibsnasir and my mother @pandyanalini3 for getting this done when I was not around 😘 Love to all A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on Aug 16, 2017 at 7:17am PDT
इस वीडियो में पांड्या के पिता एक कार के शोरूम में दिख रहे हैं। उनके सामने एक चमचमाती नई कार खड़ी है। लेकिन उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं है कि यह कार उनके लिए है। वहां मौजूद शो-रूम के स्टाफ ने उन्हें जानकारी दी कि ये कार उनके लिए हैं तो उन्हें बेहद हैरानी हुई। बहुत कहने के बाद उन्हें विश्वास हुआ कि हार्दिक ने उन्हें यह सरप्राइज गिफ्ट के रूप में दी है।
इस पोस्ट के साथ हार्दिक ने मैसेज लिखा, पिता के खिले चहरे को देखकर बेहद खुश हूं। यही वो शख्स हैं, जिन्हें जीवन की सभी खुशियां हासिल हों। मेरे पिता को मुझे संवारने का सारा श्रेय जाता है। मेरे और क्रुणाल के लिए उन्होंने क्या नहीं किया। इससे मेरा हौसला बढ़ा। उन्हें सरप्राइज के तौर पर यह छोटा सा गिफ्ट भेजकर भावुक हूं। मेरी गैरमैजूदगी में भाई वैभव पंड्या और मां नलिनी ने इस सरप्राइज का इंतजाम किया।