फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik Pandya: भारतीय टीम के कप्तान बनने पर बोले हार्दिक- सात महीने पहले किसने सोचा था?

Sat, 18 Jun 2022 10:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि आईपीएल 2022 से पहले टीम इंडिया में हार्दिक की जगह भी नहीं बन रही थी। 
 
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2021 में खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया और उनकी किस्मत बदल गई। हार्दिक ने टीम की कप्तानी करते हुए गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उनकी टीम आईपीएल की चैंपियन भी बनी और हार्दिक का समय बदल गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी हुई और टीम का उपकप्तान भी बनाया गया। अब आयरलैंड के दौरे में हार्दिक को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन


टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद हार्दिक ने कहा है कि उनके लिए यह गर्व की बात है, लेकिन सात महीने पहले किसी ने सोचा भी नहीं था कि वो कभी भारतीय टीम के कप्तान बनेंगे। 
विज्ञापन

सात महीने पहले किसने सोचा था?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले हार्दिक से पूछा गया कि भारतीय टीम का कप्तान चुने जाने के बाद वो कैसा महसूस कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा "निश्चित रूप से इस सीरीज की शुरुआत से पहले मुझे पता था कि अगली सीरीज में मैं कप्तान बनने वाला हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा गर्व की बात होती है। सात महीने पहले किसने सोचा था? आपकी जिंदगी बदल सकती है, अगर आप अपना दिमाग सही रखें और लगातार मेहनत करना जारी रखें।"

इस दौरान हार्दिक से एक फिनिशर और गेंद के साथ उनकी भूमिका पर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा "यह निश्चित रूप से जरूरी है, जब भी मेरी टीम को जरूरत होगी, मैं दो ओवर करने के लिए तैयार रहूंगा। हम छह गेंदबाजों के साथ खेलते हैं। टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी के छठे विकल्प का होना जरूरी है। मुझे हमेशा ही यह भूमिका (फिनिशर) पसंद रही है। जहां मैं बल्लेबाजी करता हूं और जो मैं करता हूं। वहां आपको वाकई में उन सबी हालातों का मजा लेना जरूरी है, जो आती हैं। मेरे सामने जो भी चुनौतियां आती हैं, मैं उनका मजा लेता हूं। पहली गेंद से स्विंग करना आसान नहीं होता है। यह स्वाभाविक रूप से मेरे अंदर आता है। मैं चुनौतियों का आनंद लेता हूं।"

हार्दिक के लिए शानदार रहा आईपीएल 2022 
आईपीएल 2022 में अपनी कप्तानी का जलवा दिखाने के अलावा हार्दिक ने गेंद और बल्ले से भी कमाल किया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 487 रन बनाए थे और आठ विकेट भी निकाले थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्होंने बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है। हार्दिक ने इस सीरीज में 58.50 के औसत और 153.95 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं। वो इस सीरीज में रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें