फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षर पटेल ने इंटरव्यू में किया खुलासा, क्यों उनके नाम की स्पेलिंग है इतनी अलग

Wed, 27 Sep 2017 01:43 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
राहुल, पांड्या और अक्षर - फोटो : twitter
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों कि सीरीज के चौथे वन-डे के लिए टीम इंडिया बैंगलोर पहुंच चुकी है। 28 सितंबर को सीरीज का चौथा वन-डे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इंदौर वन-डे जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है और फिलहाल वो 3-0 की बढ़त पर है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया का लक्ष्य बैंगलोर में जीत दर्ज करते हुए जीत का अंतर 4-0 करने का होगा।
विज्ञापन


टीम इंडिया के तीन युवा क्रिकेटर्स हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और अक्षर पटेल ने इंदौर से बैंगलोर की फ्लाइट में मजेदार बातें की। राहुल ने सफर को दिलचस्प बनाने के लिए हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल के इंटरव्यू लिये। तीनों ने खूब मजे किए और क्रू मेंबर्स के अनुरोध पर विमान में केक काटे और वीडियो भी बनाए। बीसीसीआई ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है।

पढ़ेंः- डीन जोंस ने हार्दिक पांड्या की तुलना माइकल होल्डिंग से कर दी, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए 

इस दौरान सबसे पहले तो राहुल ने सीरीज में 3-0 की बढ़त को लेकर खुशी जताई। साथ ही अब अगले मुकाबले के लिए अपने होम टाउन बेंगलुरु का रुख करने पर खुशी जताई। उन्होंने पंड्या की तारीफ की और पहली बार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के उनके अनुभव के बारे में पूछा।
विज्ञापन

  Watch @klrahul11, @hardikpandya7 & @akshar2026 have fun in the flight from Indore to Bengaluru - by @Moulinparikh https://t.co/DVlNtEBESG pic.twitter.com/WxALn9svUW — BCCI (@BCCI) September 26, 2017


केएल राहुल को दिए इंटरव्यू में पांड्या और अक्षर ने क्या कहा, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:- 
विज्ञापन

राहुल को दिए इंटरव्यू में पांड्या और अक्षर ने किए मजेदार खुलासे

हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल
​पंड्या ने कहा, 'मैंने नंबर-4 पर प्रमोट किए जाने को चैलेंज के तौर पर नहीं, बल्कि मौके के रूप में लिया। मैं वाकई उत्साहित था।' बेंगलुरु के बारे में पूछे जाने पर पंड्या ने इसे अपना पसंदीदा शहर बताते हुए कहा, 'यहां के होटल, रेस्टोरेंट मुझे बेहद पसंद हैं। होटल में ठहरने की बजाए यहां के फूड और सड़कों पर ड्राइविंग मुझे बेहद अच्छा लगता है।'

इस दौरान चुपचाप बैठे बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल से राहुल ने यह कहते हुए उस राज को जनाना चाहा, कि इसे पूरा इंडिया जानना चाहता है- आखिर अक्षर की स्पेलिंग AKSHAR की जगह AXAR कैसे हो गई? पूछा प्रॉब्लम क्या था-

पढ़ेंः- श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने बताया इस भारतीय को स्पेशल क्रिकेटर

अक्षर ने कहा- 'बात उन दिनों की है, जब हम अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के लिए बेंगलुरु में थे। मुझे अर्जेंट पासपोर्ट बनवाना और मेरे डैड पासपोर्ट बनवाने के लिए मेरे स्कूल गए, तो लीविंग सर्टिफिकेट में मेरे प्रिंसिपल ने AKSHAR की जगह AXAR लिख दिया। इसके बाद से मेरे पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस में ऐसा ही हो गया।'

यह सुनते ही हार्दिक और राहुल ने अक्षर का 'अक्सर' उच्चारण कर उन्हें प्यार से चिढ़ाया। इसी बीच पंड्या से नहीं रहा गया, उन्होंने राहुल से माइक ले लिया और उन्हीं से उनके शहर के बार में पूछा। राहुल ने यहां के अनुभव को साझा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें