फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के शिविर में शामिल हुए पांड्या

Tue, 12 Mar 2019 10:57 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hardik pandya
विज्ञापन

पीठ में तकलीफ के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज से बाहर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के प्री सीजन कैंप में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


हार्दिक एहतियात के तौर पर वनडे सीरीज से हट गए थे। उनकी जगह रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया था। बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक के साथ टी-20 विशेषज्ञ उनके बड़े भाई क्रुणाल भी मुंबई इंडिंयस के शिविर में शामिल हुए। 

टीम के एक अधिकारी ने बताया कि हार्दिक ने कुछ एक्सरसाइज की। उन्होंने इससे आगे ज्यादा विवरण नहीं दिया। टीम इंडिया के लिए 11 टेस्ट, 45 वनडे और 38 टी-20 खेल चुके हार्दिक पांड्या पर टीवी शो के दौरान अभद्र टिप्पणी के कारण अस्थायी प्रतिबंध लगा था, लेकिन उसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी की थी। 
विज्ञापन


अगर बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के सुपरलीग में क्वालिफाई किया होता तो हार्दिक ने कुछ मैच खेले होते। मुंबई का पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें