फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RCB: हार्दिक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 में पांच हजार रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

Mon, 07 Apr 2025 10:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हार्दिक से पहले टी20 में पांच हजार रन और 200 विकेट लेने की उपलब्धि ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी, समित पटेल, कीरोन पोलार्ड, रवि बोपारा, डेनियल क्रिस्टियन, मोईन अली, शेन वाटसन और मोहम्मद हफीज के नाम है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टी20 में 5000 रन और 200 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। हार्दिक ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया जो टी20 में उनका 200वां शिकार बने। इससे पहले उन्होंने विराट कोहली को आउट किया था। 
विज्ञापन

दिग्गजों की सूची में शामिल हार्दिक
हार्दिक से पहले टी20 में पांच हजार रन और 200 विकेट लेने की उपलब्धि ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी, समित पटेल, कीरोन पोलार्ड, रवि बोपारा, डेनियल क्रिस्टियन, मोईन अली, शेन वाटसन और मोहम्मद हफीज के नाम है। हार्दिक ने आरसीबी के खिलाफ मैच में चार ओवर में 45 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। 

ये भी पढ़ें: MI vs RCB: टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली, गेल-पोलार्ड की सूची में शामिल

टी20 क्रिकेट में 5000 रन और 200 विकेट पूरे करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी का नाम रन विकेट
ड्वेन ब्रावो 6970 631
शाकिब अल हसन 7438 492
आंद्रे रसेल 9018 470
मोहम्मद नबी 6135 369
समित पटेल 6673 352
कीरोन पोलार्ड 13537 326
रवि बोपारा 9486 291
डेनियल क्रिस्टियन 5848 281
मोईन अली 7140 375
शेन वॉटसन 8821 343
मोहम्मद हफीज 7946 202
हार्दिक पांड्या 5390 200

आरसीबी ने दिया 222 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन विराट कोहली और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विग्नेश पुथुर को एक सफलता मिली।

ये भी देखें: MI vs RCB: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम बनी मुंबई इंडियंस, समरसेट को पीछे छोड़ा; देखें सूची

इस मैच में आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 52 गेंदों में 91 रनों की विशाल साझेदारी हुई। विग्नेश पुथुर ने पडिक्कल को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। वह दो चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद किंग कोहली को रजत पाटीदार  का साथ मिला और दोनों ने 48 रन की पार्टनरशिप की।
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में किंग कोहली को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह आठ चौके और दो छक्के की मदद से 67 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 29 गेंदों में इससत्र का दूसरा पचासा जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का 57वां अर्धशतक है। वहीं, कप्तान पाटीदार का बल्ला भी जमकर गरजा। उन्होंने पांच चौके और चार छक्कों की सहायता से 64 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन खाता भी नहीं खोल पाए। जितेश शर्मा 40 और टिम डेविड एक रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें