बीसीसीआई ने बीते बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम में कोई खास बदलाव नहीं किया गया। केवल तेज गेंदबाज उमेश यादव अहमदाबाद में टीम से जुड़ेंगें। मगर इसके पहले उनकी फिटनेस जांच की जाएगी। वे शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन शायद वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। शाहबाज नदीम और शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम से मुक्त किया गया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋधिामन साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।