टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में एक नए अंदाज में नजर आएंगे। दरअसल पंड्या ने नए स्टाइल का हेयर कट करवाया है। यह स्टाइलिश हेयरकट पिछले साल के उनके लुक से काफी अलग है। इस बार पंड्या ने अपने बालों को हल्के नीले रंग में कलर करवाया है।
पंड्या ने नए हेयरस्टाइल के साथ अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड की है, जिस पर फैंस के कई दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। बता दें कि पिछले साल अप्रैल में भी उन्होंने बेहद अनोखे किस्म का हेयरकट करवाया था। अब पंड्या एक नए हेयरकट के साथ कैपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर तीसरे वनडे में नजर आएंगे।