फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission T20 WC: धोनी के नक्शेकदम पर चलने को तैयार कप्तान हार्दिक पांड्या, बोले- टीम के लिए कुछ भी कर सकता हूं

Thu, 02 Feb 2023 02:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में चार मैचों की टेस्ट सीरीज है। उसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मार्च में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। हार्दिक पांड्या ने अब तक 87 टी20 मैचों में 142.17 की स्ट्राइक रेट से 1271 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी कप्तानी में भारत को लगातार चार टी20 सीरीज जिता चुके हार्दिक पांड्या का कहना है कि वह एमएस धोनी के नक्शेकदम पर चलने के लिए तैयार हैं। मैच फिनिशर के रूप में अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए हार्दिक ने कहा कि जो रोल धोनी निभाते थे, अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह उस रोल में फिट बैठें। इसके लिए वह अपने स्ट्राइक रेट को भी कुर्बान करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक ने कहा कि नए अवसर लेना या नई भूमिकाएं लेनी होंगी। यह कुछ ऐसा है जो वह हमेशा खुद को करते देखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जो रोल माही अदा करते थे, उन्हें वह भूमिका निभाने में कोई आपत्ति नहीं है।
Trending Videos

नई गेंद से गेंदबाजी करना चाहते हैं हार्दिक

सैंटनर और हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने कहा- मुझे छक्के मारना पसंद है, लेकिन यही जीवन है, मुझे विकसित होना है। मैंने पार्टनरशिप में विश्वास करना सीख लिया है और मैं अपने बैटिंग पार्टनर और अपनी टीम को आश्वासन देना चाहता हूं कि मैं वहां खड़ा हूं। मैंने इनमें से किसी भी खिलाड़ी से अधिक मैच खेला है। मैंने सीखा है कि कैसे दबाव को स्वीकार करना और उसका सामना करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि सब कुछ अच्छे से हो जाए। हो सकता है कि इसके लिए मुझे अपना स्ट्राइक रेट कम करना पड़े। नई भूमिकाओं को स्वीकार करना कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। मैं चाहता हूं कि मैं नई गेंद से गेंदबाजी करने की भूमिका भी लूं। मैं नहीं चाहता कि कोई आए और उस कठिन भूमिका को ले। यदि वे दबाव में होंगे तो हमें मैच को बचाना पड़ेगा। मैं आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं नई गेंद से गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं।

धोनी को लेकर हार्दिक का बयान

हार्दिक ने यह भी सुझाव दिया कि उनकी भूमिका उस भूमिका के समान है जिसे भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान अपनाया था। हार्दिक ने कहा- मुझे उस भूमिका को निभाने में कोई दिक्कत नहीं है, जो कहीं न कहीं माही निभाते थे। उस समय मैं युवा था और मैदान के चारों ओर बड़े शॉट खेलता था, लेकिन जब से धोनी गए हैं, अचानक से यह जिम्मेदारी मुझ पर आ गई है। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। हमें परिणाम मिल रहे हैं। अगर मुझे थोड़ा धीमा भी खेलना पड़े तो कोई बात नहीं।

टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में चार मैचों की टेस्ट सीरीज है। उसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मार्च में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। हार्दिक पांड्या ने अब तक 87 टी20 मैचों में 142.17 की स्ट्राइक रेट से 1271 रन बनाए हैं। ,

हार्दिक ने आखिरी बार अगस्त 2018 में कोई टेस्ट खेला था। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अब व्हाइट बॉल क्रिकेट है। हार्दिक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता फिलहाल इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप और अगले साल कैरेबियाई देशों में होने वाला टी20 विश्व कप है। हार्दिक ने कहा- जब मुझे लगेगा कि यह टेस्ट मैच क्रिकेट खेलने का सही समय है, तो मैं वापसी करूंगा। हार्दिक ने 2019 में पीठ की सर्जरी के बाद से रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है। 
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने कहा- अभी मैं सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान दे रहा हूं। अगर समय सही रहा और शरीर ठीक रहा, तो मैं लंबे फॉर्मेट में वापसी की कोशिश करूंगा। सभी प्रारूपों के खिलाड़ी के रूप में शुभमन गिल के प्रदर्शन से प्रभावित हार्दिक ने कहा- मैंने हमेशा महसूस किया कि उनके पास सभी प्रारूपों में खेलने की शैली और तकनीक है और यह मेरे लिए आश्चर्यजनक नहीं था। यह शुभमन के लिए बहुत मायने रखता है। एक युवा खिलाड़ी के रूप में सभी प्रारूपों में खेलने से खेल में एक नया आयाम जुड़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें