फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल का निलंबन वापस लिया गया, जांच अभी भी जारी

Fri, 25 Jan 2019 08:35 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का निलंबन गुरुवार को तुरंत प्रभाव से हटा दिया। इन दोनों को 'कॉफी विद करन' शो में अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों के कराण निलंबित किया गया था और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश बुलाया गया था।

विज्ञापन


सीओए ने नए न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा से परामर्श करने के बाद जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाने का फैसला किया। जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट को लोकपाल नियुक्त करना है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को पांच फरवरी को अस्थायी रूप से सूचीबद्ध किया है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई द्वारा जारी सीओए के बयान में कहा गया है, ‘उपरोक्त फैसला न्यायमित्र पी एस नरसिम्हा की सहमति से लिया गया है। उपरोक्त को देखते हुए 11 जनवरी के निलंबन आदेशों को लोकपाल की नियुक्ति और उनके द्वारा फैसला लिये जाने तक तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।’

पांड्या के न्यूजीलैंड दौरे के लिए गुरुवार को रवाना होने की संभावना है। वहीं राहुल घरेलू क्रिकेट या भारत 'ए' की तरफ से इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेल सकते हैं।

सीओए ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को निलंबित करने का फैसला ‘बीसीसीआई के संविधान के नियम 46 के तहत लिया गया जो कि खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है।’ 
विज्ञापन


खिलाड़ियों पर से निलंबन हटाने के लिए बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी के खन्ना ने पहले की थी। उनका मानना था कि जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाया जाना चाहिए।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें