फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रहेंगे हरभजन

Wed, 31 Oct 2012 09:58 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने हरभजन सिंह को बतौर कप्तान बरकरार रखा है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि हरभजन को खिलाड़ियों की बोली प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है जिस पर फ्रेंचाइजी ने बुधवार को विराम लगा दिया।
विज्ञापन


आईपीएल सूत्रों के मुताबिक मुंबई इंडियंस द्वारा खिलाड़ियों को रिलीज करने वाली उसकी सूची में हरभजन का नाम नहीं है। एक सूत्र ने कहा, ‘हरभजन को बाहर किए जाने संबंधी अफवाहें बिल्कुल निराधार हैं। वह टीम के सदस्य थे और आगे भी रहेंगे। टीम में उनके भविष्य को लेकर कभी कोई संदेह रहा ही नहीं।’ हालांकि बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों द्वारा खिलाड़ियों को रिलीज किए जाने संबंधी सूची को अब तक जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें