फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन को पूरा यकीन, गांगुली चयन समिति में करेंगे बदलाव

Mon, 25 Nov 2019 10:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को उम्मीद है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली मौजूदा चयन पैनल में बदलाव करेंगे और मजबूत लोगों को इसमें शामिल करेंगे।

विज्ञापन


हरभजन सिंह हाल में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका नहीं दिए जाने के बावजूद भारत की टी-20 टीम से बाहर किए जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

हरभजन ने ट्वीट किया, ‘मुझे लगता है कि वे उसके धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। चयन पैनल में बदलाव की जरूरत। मजबूत लोगों की जरूरत... उम्मीद करते हैं कि दादा (सौरव गांगुली) जो जरूरी है वह करेंगे। हरभजन ने तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य कांग्रेस के शशि थरूर के ट्वीट का भी हवाला दिया। थरूर ने 25 साल के केरल के खिलाड़ी सैमसन को मौका नहीं दिए जाने पर निराशा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें