क्रिकेटर हरभजन सिंह जल्द ही बडे़ पर्दे पर अभिनय करते नजर आएंगे। हरभजन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पंजाबी फिल्म ‘बा जी इन प्रॉब्लम’ में मेहमान भूमिका में होंगे।
हालांकि, भज्जी की इस फिल्म में क्या भूमिका होगी, इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। अक्षय और अश्विनी यार्दी के संयुक्त प्रोडक्शन वाली इस फिल्म में भज्जी के अलावा पंजाबी अभिनेता जिप्पी ग्रेवाल, अभिनेत्री गुरप्रीत घुग्गी, ओमपुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यार्दी ने कहा कि इस फिल्म के बाद भज्जी के प्रशंसक उनके अभिनय के भी कायल हो जाएंगे। फिल्म की शूटिंग आईपीएल के पहले चंडीगढ़ में जल्द शुरू होगी।