फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन ने शेयर किया ऐसा वीडियो, देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप!

Sun, 03 Sep 2017 06:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
टीम इंडिया के अनुभवी ऑफस्पिनर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले क्रिकेटरों में से एक भज्जी ने शनिवार को ट्विटर पर दो छोटे बच्चों का एक वीडियो शेयर किया। 
विज्ञापन


इस वीडियो में दिख रहा है कि एक हाथ नहीं होने के बावजूद नवजात दूसरे का ख्याल रख रहा है। बताया जा रहा है कि नवजात बच्चा भूख के कारण रो रहा है। उसके पास ही लेटा उसका बड़ा भाई जिसके हाथ नहीं है, अपने छोटे भाई के मुंह में पैसीफायर (चुसनी) डाल रहा है, ताकि वो चुप हो जाए। इन दोनों बच्चों के प्यारभरे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और ये वायरल हो गया है।
विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद आप अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाएंगे

दो बच्चों की भावनात्मक फोटो - फोटो : twitter
हरभजन सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है इसने मुझे रुला दिया, मेरे पास शब्द नहीं है…इनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है…#love #care #blessthem

37 वर्षीय हरभजन सिंह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वन-डे अक्टूबर 2015 में और आखिरी टेस्ट अगस्त 2015 में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। भज्जी ने अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है और वो घरेलू क्रिकेट व आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।

Almost had tears..left me speechless..Lot to learn from them #love #care #blessthem 🙏 pic.twitter.com/glaBB2ekC8— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 2, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें