फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: धोनी को चैंपियन बनाने के लिए भज्जी ने शुरू की खास तैयारी, वीडियो किया जारी

Fri, 16 Mar 2018 12:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : file
विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों आगामी आईपीएल के 11वें सीजन की तैयारियों में जुट चुके हैं। बता दें कि इस बार भज्जी अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस नहीं बल्कि धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। 

विज्ञापन


सीएसके ने उन्हें इस बार की आईपीएल नीलामी में 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। भज्जी को अगर मौका मिला तो वह इस साल 7 अप्रैल का अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही खेलते हुए नजर आएंगे। अगले महीने से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए एक ओर जहां सभी टीमें तैयारियों में जुट गई है, वहीं भज्जी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। 

उन्होंने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट की है, इसमें उन्होंने लिखा 'वर्क मोड ऑन'। इन वीडियो में वह गेंदबाजी के अलावा बैटिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बैटिंग के दौरान वह लंबे शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि भज्जी गेंदबाजी के अलावा आईपीएल में कई बार तेजी से रन बनाते हुए भी देखे गए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि वह सीएसके में रविचंद्रन अश्विन की जगह एक ऑलराउंडर की भूमिका भी निभा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिए प्रैक्टिस का वीडियो- 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें