फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन सिंह बोले- मुझे नहीं लगता धोनी टीम इंडिया के लिए दोबारा खेलेंगे

Fri, 17 Jan 2020 07:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी - फोटो : social media
बीसीसीआई के द्वारा गुरुवार को जारी भारतीय खिलाड़ियों की सालाना अनुबंध सूची से महेंद्र सिंह धोनी का नाम हट जाने से टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह आहत हैं। 39 वर्षीय हरभजन ने कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए फिर से खेल पाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
harbhajan singh
हरभजन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि धोनी टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने जा रहे हैं। जैसा कि उन्होंने तय कर लिया था कि वह 2019 वर्ल्ड कप तक ही खेलेंगे। वह निश्चित तौर पर आईपीएल के लिए तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों की सालाना अनुबंध सूची जारी की। अक्तूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए सामने आई लिस्ट से महेंद्र सिंह धोनी की छुट्टी कर दी गई। 
विज्ञापन

4 of 4
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर
बता दें कि इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड 'ए' में थे। मगर उन्होंने अनुबंध की तय अवधि की शुरुआत (सितंबर 2019) से एक भी मैच नहीं खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें