फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली पर अंकुश लगाने को हरभजन ने दिया विंडीज को 'मंत्र'

Sun, 24 Jul 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरभजन ‌स‌िंह
विज्ञापन
विराट कोहली इन दिनों लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। खासकर टेस्ट टीम का कप्तान बनने के बाद उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर बांग्लादेश, श्रीलंका और अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में खूब रन बनाए। 
विज्ञापन


करीब 7 महीने बाद टीम इंडिया टेस्ट मैच खेलने के लिए इस समय वेस्टइंडीज की धरती पर है। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली ही पारी में कप्तान कोहली ने लाजवाब पारी खेलते हुए दोहरा शतक ठोंक दिया। कोहली की शानदार पारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट पर 566 रन बनाने में कामयाब रही और इसी पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

आज की तारीख में कोहली जिस अंदाज में खेल रहे हैं उसे रोक पाना दुनिया की किसी भी टीम के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। इस बार कैरेबियाई गेंदबाज कोहली को अपने ही घर में रोक नहीं सके। कैरेबियंस की हालत देखते हुए भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने उनके खिलाड़ियों को दिलचस्प सलाह दे डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पापा बनने जा रहे हरभजन की यह है दिलचस्प सलाह

- फोटो : PTI
हरभजन सिंह इस समय पापा बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने के अंत तक उनकी पत्नी गीता बसरा लंदन में मां बनने वाली है।

हरभजन ने उस समय विंडीज टीम को सलाह दी जब कोहली ने करियर का पहला दोहरा शतक जमाया। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया कि कोहली को रोकने का एकमात्र तरीका यही है कि उनके किटबैग कहीं छिपा दिया जाए। साथ ही उन्होंने कोहली को ऐसे ही खेलते रहने को कहा और अपना गुड लक भी कहा।

The only way West Indies can stop  @imVkohli from scoring runs is by hiding his kitbag😂😂😂..Keep going SHERA.good luck @BCCI— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) 22 जुलाई 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें