भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख
2025 की शुरुआत में हरभजन, शिखर धवन, युसुफ पठान, इरफान पठान और सुरेश रैना ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लेजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि, 'तनाव भरे हालात में खून और पसीना साथ नहीं बह सकता।' इस सामूहिक बहिष्कार के चलते इंडिया चैम्पियंस ने सेमीफाइनल मैच ही नहीं खेला, और पाकिस्तान वॉकओवर से फाइनल में पहुंच गया। इसी इतिहास के संदर्भ में हरभजन का ताजा हैंडशेक और भी अधिक चर्चा का विषय बन गया है।