यह सुनते ही हरभजन सिंह ने साइमंड्स को करारा जवाब दिया है। ट्विटर पर भज्जी लिखते हैं, 'मेरे ख्याल से साइमंड्स अच्छे क्रिकेटर थे, लेकिन अब वह अच्छे फिक्शन राइटर बन गए हैं। उन्होंने 2008 में भी स्टोरी बेची थी। वह अब यानी 2018 में भी स्टोरी बेच रहे हैं। दोस्त, पिछले 10 साल में दुनिया आगे निकल चुकी है। अब समय है कि तुम भी बड़े हो जाओ।
भज्जी इतने में ही नहीं रूके। उन्होंने एक ट्वीट और किया। हरभजन ने साइमंड्स से पूछा कि यह कब हुआ? कैसे हुआ?