फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइमंड्स के खुलासे पर भज्जी का मुंहतोड़ जवाब, दावा था हरभजन ने रोते हुए मांगी थी माफी

Mon, 17 Dec 2018 04:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच का जिक्र आते ही सभी के जेहन में 'मंकीगेट विवाद' घूमने लगता है। 2008 में सिडनी टेस्ट के दौरान हरभजन पर साइमंड्स को ‘बंदर’ कहने का आरोप लगा था। अब पूरे मामले के 10 साल बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्र्यू साइमंड्स ने नया खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि इस घटना के बाद हरभजन काफी भावुक हो गए थे. इसके बाद उन्होंने निजी तौर पर उनसे माफी भी मांगी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यह सुनते ही हरभजन सिंह ने साइमंड्स को करारा जवाब दिया है। ट्विटर पर भज्जी लिखते हैं, 'मेरे ख्याल से साइमंड्स अच्छे क्रिकेटर थे, लेकिन अब वह अच्छे फिक्शन राइटर बन गए हैं। उन्होंने 2008 में भी स्टोरी बेची थी। वह अब यानी 2018 में भी स्टोरी बेच रहे हैं। दोस्त, पिछले 10 साल में दुनिया आगे निकल चुकी है। अब समय है कि तुम भी बड़े हो जाओ।
 



भज्जी इतने में ही नहीं रूके। उन्होंने एक ट्वीट और किया। हरभजन ने साइमंड्स से पूछा कि यह कब हुआ? कैसे हुआ? 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
2008 टेस्ट सीरीज में हुई उस घटना के बाद दोनों ने आईपीएल में मुंबई की ओर से खेलते हुए इस विवाद को खत्म किया। उस समय इस तरह की टिप्पणी से इनकार करने वाले हरभजन पर तीन मैचों का निलंबन लगाया गया था।

भारत ने हालांकि इसका विरोध किया था, जिसके बाद प्रतिबंध हटा दिया गया। उस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट रिश्ते सबसे खराब दौर पर पहुंच गए थे। 

4 of 5
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, साइमंड्स का कहना है कि 2011 में हरभजन सिंह ने उनसे मंकीगेट कांड के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने बताया कि ये घटना 2011 की है। साइमंड्स का दावा है कि तब वह दोनों एक टीम के सदस्य बन चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने कहा, 'एक दिन जब पार्टी चल रही थी। पूरी टीम और दूसरे मेहमान वहां पर थे। उसी दौरान हरभजन मेरे पास आए। उन्होंने कहा, क्या मैं तुमसे अलग एक मिनट बात कर सकता हूं। उन्होंने कहा, मैंने सिडनी में जो किया उसके लिए मैं तुमसे सॉरी कहना चाहता हूं। मैं माफी मांगता हूं। मैं तुम्हें या तुम्हारे परिवार को कोई दुख नहीं पहुंचाना चाहता था। मैं इसके लिए तुमसे वाकई माफी चाहता हूं। इसके बाद वह करीब करीब रो पड़े। मैंने उनसे हाथ मिलाकर गले लगाया. मैंने कहा कोई बात नहीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें