फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 के लिए अभी तक यूएई नहीं पहुंचे भज्जी, चेन्नई सुपर किंग्स अब करेगी ये काम

Fri, 04 Sep 2020 02:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खतरे के बीच यूएई में कुछ ही दिनों में आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक ट्रेनिंग नहीं शुरू की है।

विज्ञापन


टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उसे एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले टीम के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसकी वजह से टीम की ट्रेनिंग आगे बढ़ानी पड़ी। उधर टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल छोड़कर भारत लौट आए। अब टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के खेलने को भी संशय बना हुआ है और टीम असमंजस में है।

40 वर्षीय हरभजन अभी तक यूएई नहीं पहुंचे हैं, इतना ही नहीं उन्होंने अभी तक टीम प्रबंधन को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई की टीम ने उनके बगैर ही टूर्नामेंट खेलने का मन बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक टीम ने अपने खिलाड़ियों को हरभजन के बगैर ही खेलने के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार का आईपीएल यूएई में तीन अलग-अलग जगहों पर खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होने वाली इस टी-20 लीग में संक्रमण से बचाव के लिए काफी एहतियात बरते जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें