बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के साथ जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में 'दादा' भज्जी का खूब साथ दे रहे हैं।
इस वीडियो में गांगुली और हरभजन के अलावा, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो एक टेलिविजन शो का है, जिसमें गायिका ऊषा उत्थुप 'सेनोरिटा' गाना गा रही हैं। ऊषा उत्थुप के इस गाने पर भज्जी भज्जी थिरकने लगे और दादा को भी डांस करने पर मजबूर कर दिया।
गांगुली के इस डांस को देखकर सब हैरान नजर आए। सब लोगों ने जमकर ताली बजाई। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लोग दो हजार से ज्यादा बार देख चुके हैं और इसे खूब शेयर कर रहे हैं।