22 गज की पट्टी पर 24 साल तक करोड़ों हिंदुस्तानियों की उम्मीदों का बोझ लेकर दौड़ने वाले सचिन तेंदुलकर का आज 47वां जन्मदिन है। 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे इस खिलाड़ी ने बेहद कम उम्र में ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया। 16 साल की छोटी सी उम्र में 1989 की पाकिस्तान सीरीज के दौरान भारत के लिए पहला मैच खेला। सियालकोट के चौथे टेस्ट के दौरान वकार यूनिस की एक छोटी गेंद उनकी नाक पर लगी और खून बहने लगा, लेकिन सचिन ने मैदान से बाहर जाने से इनकार कर दिया। वो कहते हैं, 'मैं नहीं चाहता कि किसी को भी ये लगे कि मैं डर गया था।'