भारतीय टीम का एक खिलाड़ी जिसकी कप्तानी के अंदर खेले कई युवा टीम इंडिया में आकर छा गए, लेकिन उसे मैन इन ब्लू की जर्सी पहनने का मौका बहुत देर से मिला। गुस्से ने उसके अथाह क्रिकेटिंग टैलेंट को बाहर आने का मौका ही नहीं दिया। जब कुछ बेहतर होने की उम्मीद जगी, उसके गुस्से ने सारे किए-कराए पर पानी फेर दिया।
मैदान पर साथी खिलाड़ियों से लेकर बीसीसीआई तक से उलझता रहा और इन सब में उसके क्रिकेट हुनर पर जंग लगती गई, जैसे किसी लोहे पर पेंट की परत न चढ़ाओ, तो जंग उसे खोखला कर देता है। उस खिलाड़ी के साथ भी यही हो रहा है। वह अपने बेशकिमती हुनर को किसी पोटली में बांधकर विवादों में उलझा है। इस खिलाड़ी का नाम है अंबाती रायुडू, जिसका आज 33वां जन्मदिन है।