फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवधर ट्रॉफी: खराब गई दिनेश कार्तिक की 99 रन की पारी, हनुमा-नदीम ने दिलाई इंडिया बी को जीत

Wed, 24 Oct 2018 07:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक - फोटो : indian express
विज्ञापन

भारतीय टीम के नामी खिलाड़ियों से सजी इंडिया ए को देवधर ट्रॉफी में इंडिया बी के हाथों सोमवार को फिरोजशाह कोटला में 43 रनों की हार का सामना करना पड़ा। जी हनुमा विहारी की नाबाद 87 रनों की पारी और मैन ऑफ द मैच खब्बू स्पिनर शाहबाज नदीम की ओर से दिए गए शुरूआती झटकों ने इंडिया बी की जीत की इबारत लिखी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट का स्वप्निल आगाज करने वाले पृथ्वी शॉ चल नहीं सके। वहीं इंडिया ए के कप्तान दिनेश कार्तिक की 99 रनों की पारी उनकी टीम के काम नहीं आई।

विज्ञापन


इंडिया बी के कप्तान श्रेयष अय्यर ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला लिया। मयंक अग्रवाल ने 46 और अय्यर ने 41 रनों की पारी खेल इंडिया बी की मजबूत आधारशिला रखी। इसके बाद हनुमा विहारी और मनोज तिवारी ने मोर्चा संभाल लिया। हनुमा अंत तक 87 रनों पर नाबाद रहे। वहीं मनोज तिवारी ने 52 रन बनाए। इंडिया बी ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 261 रन बनाए। अश्विन ने नौ ओवरों में 39 रनों पर दो विकेट लिए।

जवाब में इंडिया ए की शुरूआत बेहद खराब रही। शॉ को नदीम ने सात के निजी स्कोर पर चलता किया। 87 रनों पर पांच विकेट लुढ़क गए थे। यहां से कार्तिक को अश्विन का साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 123 रन जोड़े। इंडिया ए को 47 गेंदों में 52 रनों की जरूरत थी। यहां से लेग स्पिनर मयंक मारकंडे की फिरकी ने काम करना शुरू किया।
विज्ञापन


पहले उन्होंने अश्विन को 54 केस्कोर पर अंकुश बेंस के हाथों स्टंप कराया। इसके बाद कार्तिक नदीम को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे। देखते ही देखते आठ रनों के अंदर पूरी टीम 218 रनों पर सिमट गए। मारकंडे ने 48 पर चार, नदीम ने 32 रनों पर तीन, वरुण आरोन ने 45 रनों पर दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें