हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नरवाना में हैंडबाल एकेडमी स्थापित करने की मंगलवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री का कहना है कि नरवाना में हैंडबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। इस एकेडमी के स्थापित होने से जहां स्थानीय खिलाड़ियों को फायदा होगा।
वहीं प्रदेश के हैंडबाल के अन्य खिलाड़ी भी इस एकेडमी में खेल की आधुनिक विधाएं सीख सकेंगे। हुड्डा ने कहा कि जींद के विकास के लिए उन्होंने एक नक्शा तैयार किया है, जिसके तहत सभी घोषित योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा तथा सभी परियोजनाओं में प्रगति की नियमित रूप से देखरेख की जाएगी। जींद शहर में बरसाती पानी के निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।