फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs GT: वैभव आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज, टूर्नामेंट में लगाया अपना धीमा पचासा

Fri, 29 May 2026 09:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में भी दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इसके साथ ही आईपीएल में 1000 रन भी पूरे कर लिए। वैभव सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में अर्धशतक लगाने में सफल रहे।  वैभव ने इसके साथ ही आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं और वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं। वैभव ने 23 पारियों में टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे किए। वैभव हालांकि, लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए और 47 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा
  • वैभव के अलावा लेंडिल साइमन्स ने भी 23 पारियों में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए थे।
  • आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम है जिन्होंने 21 पारियों में ऐसा किया था।
  • वहीं, वैभव आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
  • उन्होंने इस मामले में साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 25 पारियों में ऐसा किया था। 

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL
31 गेंदों पर लगाया पचासा
वैभव ने गुजरात के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल का सबसे धीमा पचासा रहा। वैभव ने भले ही मोर्चा संभाला, लेकिन यह उनका आईपीएल का सबसे धीमा अर्धशतक रहा। शुरुआती झटकों के बाद वैभव ने ही मोर्चा संभाला और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। इससे पहले उन्होंने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में मुल्लांपुर के इसी मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और 29 गेंदों पर 97 रन बनाए थे। लेकिन इस मैच में वैभव ने सधी हुई बल्लेबाजी की और उनका ध्यान पारी को आगे बढ़ाने पर रहा। वैभव का मौजूदा सीजन में छठा और ओवरऑल आठवीं बार 50+ स्कोर बनाया है। 

राजस्थान की अच्छी नहीं रही शुरुआत
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ सूर्यवंशी पारी का आगाज करने उतरे। हालांकि, राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवाया। मोहम्मद सिराज ने यशस्वी को अपना शिकार बनाया जो एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कगिसो रबाडा ने ध्रुव जुरेल को आउट किया जो सात रन ही बना सके। राजस्थान ने इस तरह पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए। 
विज्ञापन

जडेजा-वैभव की साझेदारी
शुरुआती झटके लगने के बाद राजस्थान ने रणनीति बदली और कप्तान रियान की जगह रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतरे। जडेजा जहां आक्रामक होकर बल्लेबाजी कर रहे थे तो वहीं, सूर्यवंशी ने दूसरे छोर से उनका साथ निभाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन तभी जडेजा रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। फिर रियान उतरे, लेकिन जेसन होल्डर ने रियान को अपना शिकार बनाया जो 11 रन ही बना सके। इसके बाद होल्डर ने दासुन शनाका (3) और प्रसिद्ध कृष्णा ने जोफ्रा आर्चर (7) को आउट किया। पांच विकेट गिरने के बाद जडेजा एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे। वैभव और जडेजा ने धुआंधार बल्लेबाजी की, लेकिन कगिसो रबाडा ने सूर्यवंशी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। सूर्यवंशी और जडेजा के बीच 65 गेंदों पर 127 रनों की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें