फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आखिरकार सामने आया गुजरात टाइटंस का लोगो, दिलचस्प अंदाज में फ्रेंचाइजी ने किया लॉन्च

Sun, 20 Feb 2022 05:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपना लोगो जारी कर दिया। अहमदाबाद आधारित नई फ्रेंचाइजी ने मेटावर्स पर टाइटंस डगऑउट के माध्यम से अपनी टीम का लोगो जारी किया। 
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस का लोगो - फोटो : twitter@gujarat_titans
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपना लोगो जारी कर दिया। अहमदाबाद आधारित नई फ्रेंचाइजी ने मेटावर्स पर टाइटंस डगऑउट के माध्यम से अपनी टीम का लोगो जारी किया। 

विज्ञापन


फ्रेंचाइजी ने शनिवार को घोषणा कि थी कि उन्होंने 'द टाइटंस डगआउट' नाम के मेटावर्स में एक वर्चुअल स्पेस बनाया है, जहां फैंस सीधे टीम से जुड़ सकेंगे। इसके बाद आज यानी रविवार को आईपीएल के 15वें सीजन में डेब्यू करने वाल गुजरात टाइटंस ने टीम के लोगो के अनावरण के साथ वर्चुअल दुनिया में एंट्री की। इस आयोजन में मुख्य कोच आशीष नेहरा, कप्तान हार्दिक पांड्या और युवा क्रिकेटर शुभमन गिल एक-दूसरे से बातचीत करते हुए द मेटावर्स में लोगो का खुलासा कर रह हैं।

 
गुजरात टाइटंस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा को अपना कोच बनाया है, जबकि टीम इंडिया को 2011 में वर्ल्डकप जिताने वाले कोच गैरी कर्स्टन बतौर को टीम का मेंटर बनाया गया है। विक्रम सोलंकी टीम के डायरेक्टर होंगे।
विज्ञापन


सीवीसी कैपिटल्स ने 5625 करोड़ में खरीदी गुजरात की फ्रेंचाइजी
आईपीएल में इस साल आठ की जगह कुल 10 टीमें खेलेंगी। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्तूबर को किया था। अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल्स ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। लखनऊ ने पिछले महीने ही अपने आधिकारिक नाम का एलान किया था। यह टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के नाम से जानी जाएगी। वहीं अहमदाबाद ने अपना नाम गुजरात टाइटंस रखा। 

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड 
हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, जेसन रॉय, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, डोमिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, विजय शंकर, दर्शन नलकंडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह, वरुण आरोन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें